मुहावरे व लोकोक्तियाँ
मुहावरे
| मुहावरा | अर्थ |
|---|---|
| अंगाई करना | तृप्त होने के कारण अभिमान करना। |
| अकल के पाछले लट | मूर्खतापूर्ण व्यवहार करना। |
| ले के पड़ना | मूल पुस्तक में अर्थ स्पष्ट नहीं दिया गया है। |
| आळ करना | दंगा या शरारत करना। |
| आदमी बनना | सभ्य बनना। |
| आधा होणा | दुबला हो जाना। |
| आँखें नीची होणा | लज्जित होना। |
| अंधेरे मुँह | प्रातः काल। |
| अकड़ जाणा | जिद्द पर अड़े रहना। |
| इमली के पात्यां पै डंड करणा | समृद्धि की कल्पना करके ही मगन रहना। |
| काँगली पकड़कर पोहंचा पकड़णा | थोड़ा-थोड़ा लेकर पूरा हथियाने की कोशिश करना। |
| उन्नीस बीस का फर्क होणा | मामूली अंतर होना। |
| उल्लू का पट्ठा होणा | मूर्ख होना। |
| एक हांडी में दो पेट करणा | पक्षपातपूर्ण व्यवहार करना। |
| कुल्हड़ (कुल्हड़ी) हैं | किसी बात को गुप्त रखने की असफल कोशिश करना। |
| गुड़ फोड़णा | इज्जत खराब करना। |
| ऐसी-तैसी करणा | सबके एक समान व्यवहार करना। |
| एक लाठी से हाँकणा | सबसे एक समान व्यवहार करना। |
| एक की दस सुणाणा | कड़ा उत्तर देना। |
| कोळे लाड्डी धरणा | लड़ाई के लिए तैयार रहना। |
| मुहावरा | अर्थ |
|---|---|
| कोळी भरना | गले लगाना। |
| खुरी खोदणा/करणा | बल प्रदर्शन करना। |
| गंगाजल ठाणा | कसम खाना। |
| गुरघंटाल होणा | चालबाज। |
| गंगा नहा लेणा | किसी महत्वपूर्ण काम से मुक्ति मिलना। |
| गोड़ड़े पाणी पड़णा | सुस्त होना/निराश होना। |
| गोड़ड़े टूटणा | निराश होना। |
| घर का खोद्या पाणी पीणा | पूर्णतया आत्मनिर्भर होना। |
| चिलम भरणा | खुशामद करना। |
| चीं बोलणा | तोबा करना। |
| चुरने लड़णा | उत्तेजित होना। |
| छेंटा हुआ होणा | चालाक/बदमाश होना। |
| चुन्नी (ओढ़नी) बदलणा | सखी बनाना। |
| जड़ पाड़णा | समूल नाश करना। |
| टांग तले के लिकलड़णा | अधीनता/पराजय स्वीकार करना। |
| टांग अड़ाणा | बाधा डालना। |
| ठाडा छिकणा | तृप्त हो जाना। |
| ठाँसे देणा/अंगूठा दिखाणा | चिढ़ाना। |
| ठोड्डी पकड़णा | मिन्नतें करना। |
| ततेया लड़णा | क्रोध आना। |
| तिकड़म भिड़ाणा | युक्ति निकालना। |
| थूक के चाटणा | कही हुई बात से मुकर जाना। |
| थोकली चढ़ाणा | गरीबी में दिन काटना। |
| दा मारणा | अनपेक्षित लाभ उठाना। |
| धिकताणा करणा | जबरदस्ती करना। |
| नेम देणा | कसम खाना। |
| पगड़ी उतारणा | बेइज्जती करना। |
| पल्ले गाँठ मारणा | कसम खाना। |
| बाराबाट होणा | नष्ट होना। |
| पूँछ पाड़णा | हानि पहुँचाना। |
| मुहावरा | अर्थ |
|---|---|
| पाजामे से बाहर होणा | बहुत गुस्से में होना। |
| भांजी मारणा | निंदा करना/किसी काम में रुकावट डालना। |
| मरोड़ होणा | घमंड होना। |
| मरोड़ काढणा | घमंड चूर-चूर करना। |
| इथाई (हताई) करणा | गपशप के लिए इकट्ठा होना। |
| लौटे नूण (नमक) गोंडणा | कसम खाना। |
| गाँठ राखणी | मन में ठान रखना। |
| चिड़ी फंसाणी | अपने स्वार्थ के लिए किसी को चिकनी-चुपड़ी बातों से वश में करना। |
| जीवती मारखी गिरणी | जानबूझकर अनुचित कार्य करना। |
| झाड़ू फेरणा | बिल्कुल नष्ट कर देना। |
| तेल काढणा | परेशान करना। |
| दाई तें पेट छिपाणा | जानकार से कोई बात गुप्त नहीं रखी जा सकती है। |
| दालगलाणी | कार्य सिद्धि के लिए किसी युक्ति का काम आना। |
| लंका जीतणी | बड़ी विजय करना। |
लोकोक्तियाँ
| लोकोक्ति | अर्थ |
|---|---|
| लुगाई के पेट में ताबर खड़ा जाय, पर बात कोनी खटावे | स्त्रियाँ किसी बात को छिपा नहीं सकती। |
| गाँ की भैंस तले, भैंस की गाँ तले | कठिन परिस्थितियों में भी जीवन-यापन करना। |
| सापूरसा का जीवणां थोड़ा ही भला | अच्छे (भले) लोगों का जीवन थोड़ा ही अच्छा होता है। |
| गाडड़ की तावल म्हैं बेर कोन्या पक्कै | हर काम निर्धारित समय पर ही पूरा होता है। |
| आँडू चाल्या हाड़, न ताबखड़ी न बाट | मूर्ख का काम अव्यवस्थित होता है। |
| नाचण लागे तो घूंघट कैसा | जब कोई काम करना ही है तो बुराई पर विचार कैसा। |
| जिसकी बनरी वही नचावे | जिसका काम है वही उसे ठीक से कर सकता है। |
मुहावरे
| मुहावरा | अर्थ |
|---|---|
| इब तक बेटा बाप कै ही है | अभी कुछ नहीं बिगड़ा है। |
| चलती का नाम गाड़ी | जब तक आदमी के हाथ-पाँव चलते रहते हैं तब तक काम होते रहते हैं। |
| गाम बस्या नहीं मंगते पहल्यूं फिर्यो | काम पूरा होने से पहले ही लाभ उठाने वालों का आ जाना। |
| अकल बिना ऊँट उमाणा फिरै | मूर्ख बुद्धि का अभाव होने के कारण साधनों का प्रयोग नहीं कर पाते। |
| अंडा सीखावे बच्चे को चाँची | छोटे द्वारा बड़े को उपदेश देना। |
| ढांढा मारण, खेत सुकावण न तू क्या चाली आधे सावण | आधा सावन बीत जाने पर मनोरम हवा का चलना पशुओं और कृषि के लिए हानिप्रद होता है। |
| छाज तै बोलै बी, झालणी बी कै बोलै जिसमें बहत्तर छेद थोड़ी तो आण बिंकै | दोषी व्यक्ति को दूसरों के दोष गिनना शोभा नहीं देता। |
| जाट गंडा (गन्ना) नादै, भेली दे दे | गुणी की उपयुक्त जगह पर ही कीमत होती है। |
| घर की मुर्गी दाल बराबर | अधिक परिचय से सम्मान कम/घरेलू साधनों का मूल्यहीन होना। |
| जिसका खावै टीकड़ा, उसका गावै गीतड़ा | एहसानों के प्रति समर्पित होना। |
| घर में नहीं दाने बुढ़िया चली भुनाणे | झूठा दिखावा करना। |
| झोट्यां की लड़ाई में, झुण्डां (बोड़्यां) का खो, घोड़ा घास तैं चारी करेगा तो खावेगा कै | बलवानों के झगड़े में कमजोर को हानि होती है। |
| टांग तले के आली बैठी नाण, काटड़ मुंडै | मजदूरी लेने में कैसा शर्माना। |
| चोरी का माल मोरी में | बुरी कमाई बुरे कार्यों में नष्ट होती है। |
| मुहावरा | अर्थ |
|---|---|
| तावला सो बावला | उतावला व्यक्ति विवेक शून्य हो जाता है। |
| जहाँ मुर्गी नहीं बोलता वहाँ सवेरा नहीं होता क्या | किसी के बिना कोई काम नहीं रुकता। |
| दाणा न घास, घोड़े तेरी अदास | लेना न देना, मुफ्त में काम लेने के इरादे। |
| नया नौ दिन पुराणा सौ दिन | अनुभव सर्वोपरि है। |
| गाँधे चराए खेत पुन (पुण्य) न पाप | गुणहीन व्यक्ति का साथ देने से कोई फायदा नहीं होता। |
| ढाई हाथ की काकड़ड़ी नौ हाथ का बीज | बच्चा शरारत में माँ-बाप से भी बढ़ गया। |
| ढाई चावल न्यारे रांधणा (पकाणा) | सबसे अलग होकर कोई काम करना। |
| दूध की रखवाली बिल्ली | बेईमान व्यक्ति को विश्वसनीय कार्य सौंपना। |
| घर तो बलैगा (जलैगा) पर मुसक्या के आंख हो ज्यांगी | अपना तो नुकसान होगा ही परंतु विरोधी को पता चल जाएगा। |
| काठ की हांडी आग पर | थोड़ा नुकसान उठाकर धोखेबाज को पहचानना। |
| कुत्ते की जात पहचाणी गई | धोखेबाज को पहचानना। |
| ऊँटां नै के होवै सुहाळियाँ तै | बहुत थोड़ा/अपर्याप्त। |
लोकोक्तियाँ
| लोकोक्ति | अर्थ |
|---|---|
| सेयां राखड़ी कुण घाले | परिश्रम करने पर ही सब कुछ मिलता है। |
| माया अंट की, विद्या कंठ की | पैसा जो पास हो वही काम आता है, विद्या जो विद्यार्थी को कंठस्थ हो, वही मौके पर काम देती है। |
| उल्टा पाणी, पहाड़ चढ़े | अनहोनी होना। |
| आपणी माँ नै डाकण या आपणी दही नै खाटी कोण बतावै | अपनी वस्तु हर किसी को अच्छी लगती है। |
| नाइयां की बारात में सब ठाकुर | अज्ञानियों के बीच सब स्वयं को महान समझते हैं। या सभी खाने वाले ही, काम करने वाला कोई नहीं। |
| सौ सुनार की एक लुहार की | सैकड़ों छोटे उपायों से एक बड़ा उपाय अच्छा। |
| नेकड़ी नौ कोस, बड़ी सौ कोस | अच्छाई की अपेक्षा बुराई जल्दी फैलती है। |
| आपणा भरया तै जगत का भरया | स्वार्थी व्यक्ति दूसरों की परवाह नहीं करता है। |
| कुतिया चोरटी मिल गई | अपनों द्वारा ही धोखा देना। |
| पहरा किसका देय | बुढ़ापे में अनावश्यक श्रृंगार शोभा नहीं देता। |
| लोकोक्ति | अर्थ |
|---|---|
| बूढ़ी घोड़ी लाल लगाम | बुढ़ापे में अनावश्यक श्रृंगार शोभा नहीं देता। |
| आदमी जाणिए बसे, सोचा जाणिए कसै | व्यवहार से ही व्यक्ति का पता चलता है। |
| आपणा मारै छां में गैरै | सबको अपनों के प्रति आत्मिक लगाव होता है। |
| तीज त्यौहारां बावड़ी, ले डूबी गणगौर | श्रावणी तीज से त्योहारों का शुभारम्भ होता है तथा गणगौर पर्व के साथ ही त्योहार समाप्त हो जाते हैं। |
| आपै मेरे बिना स्वर्ग किसनै देख्या | दूसरों के भरोसे सफलता नहीं मिलती है। |
| कहै तै कुम्हार गधे पै नहीं चढ़ता | जिद्दी व्यक्ति किसी की उचित सलाह भी नहीं मानता। |
| अगम बुद्धि बाणिया, पछम बुद्धि जाट | बनिया (व्यापारी) अग्रिम बुद्धि वाला (दूरदर्शी) होता है, जाट को समय बीतने के बाद बुद्धि आती है। |
| तुर्क बुद्धि तुरकड़ा, बामण समझाट पाट।। | मुसलमान तुरंत बुद्धि का प्रयोग कर लेता है और ब्राह्मण बुद्धि के नाम पर साफचट (बिल्कुल साफ) होता है। |
| गुड़ खावै गुड़ियाणी/गुलगुले की आण (परहेज) करै | किसी व्यक्ति या वस्तु को त्याज्य मानना और उसी प्रकार के गुण-दोष वाली वस्तु या व्यक्ति को अपनाना। |
| आंधा आगे रोवै, आपणा दीदा खोवै | अयोग्य व्यक्ति से सहयोग की आशा रखने पर अपना नुकसान करना। |
| कमजोर की लुगाई, सबकी भौजाई | कमजोर (निर्बल) की पत्नी को सभी भाभी कहते हैं। |
मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ
प्रथम भाग
| लोकोक्ति | अर्थ |
|---|---|
| जितनी नाचकूद, उर्सी ए बार फेर | मेहनत के अनुसार फल मिलता है। |
| खड्या दरावां खेत में, खावै ना खावण दे | कंजूस व्यक्ति संपत्ति का उपभोग न तो स्वयं करता है, न दूसरे को करने देता है। |
| कांख में छोरा, गांव में ढिंढोरा | पास रखी वस्तु को कहीं अन्यत्र खोजना। |
| मुस्से न पाणी हल्दी की गांठ, पंसारी ए बन बैठा | छोटी-सी उपलब्धि पर घमण्ड करना। |
| आम, नींबू, बानिया, कठ भीच्या जाणगियो | आम, नींबू और बानिया ये तीनों भींचने (दबाने) पर रस देते हैं। |
| लोकोक्ति | अर्थ |
|---|---|
| लंका में सब बावन गज के, गई आबल पाछे कोनी आवै | नीच परिवार में सब समान होते हैं। एक बार गई प्रतिष्ठा पुनः प्राप्त नहीं होती है। |
| आपणा होवका, आपणी मरौड़ खेती धणिया सेती | सम्पन्नता के चलते स्वाभिमान होना। खेती मालिक की निगरानी से ही फलदायिनी होती है। |
| काणी के ब्याह में सौ-सौ जोखम | अभागे व्यक्ति के काम में सैकड़ों अड़चनें आती हैं। |
| अकल सरारां ऊपजे, दिवानी आवै न सीख। बिन मांगे मोती मिले, मांगी मिले न भीख।। | भाग्यशाली होना/बिना मांगे बहुत कुछ मिलना, और मांगने पर भीख नहीं मिलना। |
| जितणी करें तांगा तुलसी, उतणा ए खाज्यां दोरा सुरसी | मनुष्य जितनी कंजूसी करता है, अनपेक्षित खर्च से उतनी ही हानि हो जाती है। |
| ठोकर खावां ही ठोकर बणै | मनुष्य ठोकर खाकर होशियार बनता है। |
| दूसरे की थाली म्हं घी घणा लागै | व्यक्ति को दूसरे की स्थिति अधिक सुखदायी लगती है। |
| ओसर चूक्या नै मोसर नहीं मिले | गया हुआ अवसर दुबारा हाथ नहीं आता। |
| नानी खसम करै, दयौता डुण्ड भरे | पूर्वजों की गलती की सजा उसकी संतान को भी भुगतानी पड़ती है। |
| इन तिलां म्हं तेल कोनी | बात में दम न होना। |
| डाकण (डायन) भी एक घर बख्श देती है | अन्यायी भी पड़ोसी से मिलजुलकर रहता है। |
| दौलत चलती फिरती छांव है | दौलत अस्थिर होती है। |
| ऊंट पै चढ़या नै कुत्ता खाजै (काटै) | भाग्य का खोटापन हर वक्त सताता है। |
| खाली गुणाण (खार) तै फरड़े (सूखी ज्वार/बाजरा आदि) आच्छे | बिल्कुल न मिलने से कुछ मिल जाना ही बढ़िया अर्थात भागते चोर की लंगोटी सही। |
| आधी छोड़ पूरी न ध्यावै, आधी मिले न पूरी पावै | स्वयं की थोड़ी वस्तु को छोड़ अधिक चाहने की लालसा होने पर थोड़ी वस्तु भी नहीं मिलती है। |
| दूसरे की थाली में घणा ही घी दीखै (पराई थाली में घी घणा दीखै) | दूसरे की थाली में अधिक दिखाई देता है। अर्थात दूसरे व्यक्ति का काम अधिक लाभप्रद दिखाई देना। |
| आंख्यां दिखती माखी को निगड़ी नां | देखी आँखों मक्खी नहीं निगली जाती, प्रत्यक्ष ज्ञात होने पर गलती सहन न होना। |
द्वितीय भाग
| लोकोक्ति | अर्थ |
|---|---|
| धान पराया का पर पेट तो आपणा ए सै | अनाज पराया है लेकिन पेट तो अपना ही है। |
| पैल्या पेट पूजा पाछै काम दूजा | पहले पेट-भराई की व्यवस्था, फिर अन्य काम। |
| पाइया की हांडी में सेर कद खटावै? | नगण्य व्यक्ति के पास थोड़ी संपत्ति आने पर इतराने लगता है। |
| बंधी भारी लाख की खुली बिखर ज्याय | सभी बंध कर रहें तभी कीमत है, अलग-अलग होने पर तिनके से बिखर जाते हैं। |
| बाड़ खेत नै खावै | रक्षक ही भक्षक बन जाय। |
| लोकोक्ति | अर्थ |
|---|---|
| दाई तै पेट थोड़ा ए छुनावै सै | दाई से पेट छुपा हुआ नहीं रहता। अर्थात जानकारी व्यक्ति से संबंधित बात नहीं छुपाई जा सकती। |
| दीवे तले अंधेरा। | दीपक तले अंधेरा। |
| लागड़ की लात सैपणी पड़ै | दूध देने वाली गाय की लात सहनी पड़ती है। अर्थात जिस व्यक्ति से फायदा हो रहा हो उसके नखरे भी सहन करने पड़ते हैं। |
| दूधो नहावो पूतो फलो | दूधों नहाओ, पूतो फलो। हर प्रकार की समृद्धि मिले। |
| आंधा की माखी राम उड़ावै | निर्बल का परमात्मा सहायक है। |
| अंटी में आणा | किसी के फन्दे या जाल में फंसना। |
| आंख/आंखिया फाटणी | आश्चर्यचकित होना। |
| आंख/आंखिया तरसणी | देखने के लिए आतुर होना। |
| आंख का काजल | बहुत प्यारा। |
| कद बाबो आवै अर कद ताड़ी बाजै | कब काम का मुहूर्त निकले और कब काम होवे। |
| कालिया कन्नै गोरिया बैठै, रंग नै तौ लखण जरूर लेवै | बुरी संगत से भला आदमी भी बुरा हो जाता है। |
| गुड़ दियां मरै तौ जहर क्यूं देणा | आसानी से काम निकलता हो तो सख्ती नहीं करनी चाहिए। |
| दूबला नै दो असाढ़ | आपत्ति पर आपत्ति आना। |
| नकटा बूचा सबतै ऊंचा | प्रभावशाली खोटे व्यक्ति का भी सम्मान होता है। |
| पाणी पीकै जात पूछणी | स्वार्थ सिद्धि के बाद औचित्य पर ध्यान देना। |
| पीळा चावल देणा (मेलणा) | किसी शुभ अवसर पर सम्मिलित होने के लिए निमंत्रण देना। |
| बल्द मार खेती करना | 1. ऐसा कार्य करने की कोशिश करना जिसमें लाभ के बजाय हानि हो। 2. सामर्थ्य के बाहर कार्य करना। |
| मरया सांप गळ में | किसी बात को व्यर्थ में पकड़े रहना। |
| घाल्या किराणा | स्वार्थ के लिए तुच्छ व्यक्ति को भी सिर पर चढ़ाना। |
| बख्त (समय) पड़ै गधै नै भी बाप कहणा पड़ै | स्वार्थ के लिए तुच्छ व्यक्ति को भी सिर पर चढ़ाना पड़ता है। |
| आंट में लोट्टड़ सै | वश में आए व्यक्ति से मनचाहा काम करवाया जा सकता है। |
हरियाणा सामान्य ज्ञान (Haryana GK)
हरियाणा के सामान्य परिचय, इतिहास, राजनीति, भूगोल, अर्थव्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन करें।
हरियाणा राज्य के उपनाम
हरियाणा सामान्य परिचय, जनसंख्या
राजकीय प्रतीक, प्राचीन नाम
उपनाम, व्यक्तित्व, नगरों के संस्थापक
जिला-नामकरण और NCR संबंधी
भारत के संदर्भ में हरियाणा का स्थान
हरियाणा : जनगणना एवं नगरीकरण (2011)
हरियाणा का नामकरण
प्राचीन इतिहास के स्रोत
पुरातात्विक सामग्री (अभिलेख, सिक्के, मुद्राएँ, मूर्तियाँ)
पाषाणकाल व सीमान्तकालीन संस्कृति
सिंधु घाटी सभ्यता
वैदिक सभ्यता
हरियाणा में बौद्ध धर्म एवं जैन धर्म
गणराज्यों का उदय (यौधेय, कुणिंद, अग्र, अर्जुनायन)
पुष्यभूति (वर्धन) वंश
गुर्जर प्रतिहार व तोमर वंश
मध्यकालीन हरियाणा
हरियाणा में सल्तनत काल
मुगलों के अधीन हरियाणा
सूफी मत व भक्ति आंदोलन
हरियाणा में उत्तर मुगल काल
जॉर्ज थॉमस का हरियाणा शासन (1797 से 1802)
हरियाणा में आर्य समाज
हरियाणा में ईस्ट इंडिया कम्पनी
1857 की क्रांति
कांग्रेस व राष्ट्रीय आंदोलन
हरियाणा का राजनीतिक परिचय
संविधान सभा में हरियाणा का योगदान
हरियाणा के राज्यपाल
हरियाणा की विधानसभा
हरियाणा में संसद का प्रतिनिधित्व (लोकसभा एवं राज्यसभा)
हरियाणा के मुख्यमंत्री
मंत्रिमंडल का गठन
हरियाणा के उच्च न्यायालय
प्रशासनिक संरचना
ग्रामीण स्वशासन तथा शहरी स्वशासन
हरियाणा पुलिस
हरियाणा राज्य की भौगोलिक संरचना
हरियाणा की जलवायु
हरियाणा की नदियाँ
हरियाणा की झीलें
हरियाणा के बाँध
सिंचाई एवं विभिन्न परियोजनाएँ
हरियाणा के मृदा संसाधन
हरियाणा राज्य की कृषि व्यवस्था
हरियाणा राज्य में पशुपालन व्यवस्था
हरियाणा राज्य की वन सम्पदा
हरियाणा के उद्योग-धंधे
हरियाणा के खनिज एवं ऊर्जा संसाधन
हरियाणा में परिवहन एवं संचार व्यवस्था
हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था
हरियाणा की स्वास्थ्य व्यवस्था
हरियाणा की अर्थ व्यवस्था
हरियाणा की वास्तुकला
मूर्तिकला और चित्रकला
हरियाणा में शिल्प एवं कला
हरियाणा के पुरातत्व स्थल
हरियाणा के किले एवं दुर्ग
हरियाणा के प्रमुख संग्रहालय
हरियाणा के प्रमुख पर्व एवं त्योहार
लोकगीत, लोकनृत्य व वाद्ययंत्र
हरियाणा के प्रमुख मेले व उत्सव
हरियाणा के प्रमुख मंदिर
हरियाणा के गुरुद्वारे
महत्वपूर्ण प्राचीन स्मारक (मस्जिद, दरगाह, मजार, मकबरे, चर्च, हवेली व कोठियाँ)
हरियाणा के पर्यटन स्थल
हरियाणा के प्रमुख धार्मिक स्थल
लोक विश्वास
लोक नाट्य–सांग (स्वांग)
हरियाणवी सिनेमा
वेशभूषा एवं रीति-रिवाज
मुहावरे व लोकोक्तियाँ
हरियाणा में जातिगत व्यवस्था
हरियाणा की भाषा और साहित्य
अकादमियाँ तथा पुरस्कार एवं सम्मान
ऐतिहासिक व्यक्तित्व
हरियाणा राज्य की खेलकूद गतिविधियाँ
राज्य की कल्याणकारी योजनाएँ
हरियाणा से सम्बन्धित विविध विषय